भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसे पार्टी ने राजस्थान गौरव संकल्प नाम दिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसे जारी करते हुए कहा कि उनकी सरकार बेरोजगारों को 5 हजार रुपए का भत्ता देगी। वहीं, 50 लाख नौकरियां देने का भी वादा किया। राज्य की 200 सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने 2013 के घोषणा पत्र के 81 प्रतिशत वादों को पूरा किया। 665 बिंदुओं में से 630 पर काम पूरा हुआ या उन पर काम चल रहा है। हमने रोजगार का वादा पूरा किया है। पिछले पांच साल में 2.25 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं।
किसान की आय दोगुनी की जाएगी
फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव मिलना सुनिश्चित करने के लिए राज्य में एमएसपी खरीद की प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी और सुदृढ़ बनाया जाएगा।
कृषि केन्द्रित 250 करोड़ रुपए का ग्रामीण स्टार्ट-अप फंड स्थापित किया जायेगा।
युवाओं के लिए 5 हजार रुपए भत्ता
21 साल से ज्यादा शिक्षित बेरोजगारों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
सरकारी क्षेत्र में हर साल 30 हजार सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ पांच साल में स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में 50 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
घोषणा पत्र की अहम बातें
हर जिले में योग भवन का निर्माण किया जायेगा।
सेना भर्ती शिविरों की नियत तिथि से 3 महीने पहले युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिये प्रत्येक उप-खण्ड पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जायेंगे।
सभी जिलों को 4 लेन 'राजस्थान माला' हाइवे से जोड़ा जाएगा।
यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंश को भामाशाह योजना के साथ जोड़ा जाएगा
जेटली ने कहा- हमने घोषणापत्र नहीं, रोडमैप जारी किया
अरुण जेटली ने कहा कि हमने पार्टी का गौरव संकल्प पत्र जारी किया। दरअसल यह रोडमैप है। देश में जो आर्थिक प्रगति है, जब उसका विकास अधिक बढ़ता है, तो स्वाभाविक है, वो केवल एक आंकड़ा नहीं होता, उसके हर नगर में, हर शहर में, हर गांव में चिह्न दिखायी देते हैं। उससे विकास जब बढ़ता है, तो सरकार के पास राजस्व भी अधिक आता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
肺炎疫情:新冠病毒之下,韩国人这样继续坚持上课
我走进河老师的英语课教室时,学校的铃声正好响起 唐宁街说, 色情性&肛交集合 因感染新冠病毒住院 色情性&肛交集合 并重症监护的 色情性&肛交集合 首相约翰逊当 色情性&肛交集合 地时间12日中午出院。 色情性&肛交集合 此前, 色情性&肛交集合 约逊发表声明, 色情性&肛...
-
他汀类药物(英文名statins) 是西方最常见的降胆固醇处方药。 在美国,大约有四分之一40岁以上成年人服用它。英国服用该药的患者人数也高达数百万。 然而最近有研究显示,在服用这种降胆固醇药物的人群中,只有大约一半人效果明显(达到把坏胆固醇降到40%以上), 另外一半服药者...
-
मंत्री ने कहा कि सुल्तान, एक उल्लू दूसरे उल्लू से अपनी संतान की शादी की बात कर रहा है. दूसरा उल्लू जानना चाहता है कि दहेज में उसे कितने निर्...
-
नई दिल्ली. इस साल भारत समेत दुनिया के 43 देशों में आम चुनाव हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया में नंबर-1 है। यहां 90 करोड़ मत...
No comments:
Post a Comment